मुंबई, 28 फरवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)- बीसीसीआई ने मंगलवार को कहा कि अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने मास्टरकार्ड ईरानी कप के लिए रेस्ट आफ इंडिया (शेष भारत) टीम में चोटिल मयंक मारकंडे की जगह हरफनमौला शम्स मुलानी को शामिल किया है। मयंक मारकंडे को ट्रेनिंग के दौरान दाहिनी तर्जनी में चोट लग गई और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
रेस्ट आफ इंडिया (शेष भारत) 2021-22 रणजी ट्रॉफी चैंपियंस मध्य प्रदेश से 1 से 5 मार्च तक कप्तान रूप सिंह स्टेडियम, ग्वालियर में खेलेगा।
शेष भारत टीम: मयंक अग्रवाल (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, यशस्वी जायसवाल, यश ढुल, बाबा इंद्रजीत, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), अतीत सेठ, सौरभ कुमार, हार्विक देसाई, नवदीप सैनी, मुकेश कुमार, चेतन सकारिया, आकाश दीप, शम्स मुलानी, पुलकित नारंग और सुदीप कुमार घरामी।
