आईओसी का 140वां सत्र अक्टूबर में मुम्बई में होगा

आईओसी का 140वां सत्र अक्टूबर में मुम्बई में होगा

जेनेवा, 7 मार्च (युआईटीवी/आईएएनएस)- अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने घोषणा की है कि आईओसी का 140वां सत्र 15-17 अक्टूबर तक भारत के मुम्बई शहर में आयोजित होगा।

नयी दिल्ली ने 40 साल पहले 1983 में आईओसी के 86वें सत्र की मेजबानी की थी।

शिन्हुआ ने खबर दी है कि आईओसी के सदस्यों ने पिछले फरवरी में बीजिंग में आयोजित आईओसी के 139वें सत्र में 140वें सत्र को भारत में आयोजित करने का फैसला किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *