कविता की जंतर मंतर पर भूख हड़ताल में कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल

कविता की जंतर मंतर पर भूख हड़ताल में कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल

नई दिल्ली, 10 मार्च (युआईटीवी/आईएएनएस)- दिल्ली में जंतर मंतर पर शुक्रवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधान परिषद सदस्य के. कविता अपनी संस्था भारत जागृति मंच के तहत भूख हड़ताल कर रही हैं। भूख हड़ताल में कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने भूख हड़ताल का शुभारंभ किया। गौरतलब है कि के. कविता ने गुरुवार को दिल्ली में एक प्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जंतर मंतर पर भूख हड़ताल की जानकारी दी थी, और बीआरएस की तरफ से यह भी कहा गया कि उन्हें आप के संजय सिंह और चित्रा सरवारा, शिवसेना- प्रतिनिधिमंडल, अकाली दल- नरेश गुजराल सहित कई राजनीतिक दलों से शामिल होने की पुष्टि मिली है।

इन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के भूख हड़ताल धरना प्रदर्शन में भाग लेने की पुष्टि बीआरएस द्वारा की गई, लेकिन धरना प्रदर्शन में बीआरएस द्वारा की गई पुष्टि के अनुसार बताए गए प्रतिनिधियों की संख्या काफी कम है।

कांग्रेस कविता के भूख हड़ताल धरना प्रदर्शन से दूर रही। जबकि भूख हड़ताल से एक दिन पहले कविता ने यूपीए के कार्यकाल के दौरान महिला आरक्षण विधेयक को आगे बढ़ाने के लिए सोनिया गांधी की प्रशंसा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *