जर्मनी में लोगों को बंधक बनाने वाला गिरफ्तार

फ्रैंकफर्ट, 11 मार्च (युआईटीवी/आईएएनएस)| जर्मन पुलिस ने चार घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाए गए बंधकों को रिहा कराकर आरोपी दक्षिण-पश्चिमी शहर कार्लजूए में गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए के हवाले से बताया कि संदिग्ध ने शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे एक फार्मेसी में कई लोगों को बंधक बना लिया था।

पुलिस ने रात लगभग 9:10 बजे फार्मेसी में एक ऑपरेशन चलाकर संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *