जालंधर लोकसभा उपचुनाव : आप ने पूर्व विधायक शुशील कुमार रिंकू को अपना उम्मीदवार बनाया

जालंधर लोकसभा उपचुनाव : आप ने पूर्व विधायक शुशील कुमार रिंकू को अपना उम्मीदवार बनाया

चंडीगढ़, 6 अप्रैल (युआईटीवी/आईएएनएस)- कांग्रेस से अलग होने के एक दिन बाद पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को पूर्व विधायक शुशील कुमार रिंकू को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया। रिंकू की छवि साफ-सुथरी मानी जाती है और जालंधर के लोगों के बीच उनकी मजबूत पकड़ है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रिंकू के नाम की घोषणा की।

सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आम आदमी पार्टी ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए सुशील कुमार रिंकू जी की उम्मीदवारी को मंजूरी दी. शुभकामनाएं।

कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी और उपचुनाव 10 मई को होगा। परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे, जबकि 20 अप्रैल नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है।

रिंकू ने पहली बार 2017 के विधानसभा चुनावों में जालंधर पश्चिम से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। आप में शामिल होने के बाद पार्टी सुप्रीमो और खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *