तमिलनाडु में कोरोना के 432 नए मामले, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

चेन्नई, 13 अप्रैल (युआईटीवी/आईएएनएस)| तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 432 नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने चौकसी बढ़ा दी है और सभी जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को सतर्क कर दिया है। राज्य में इस समय सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,489 है।

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने कहा था कि राज्य में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों को तभी लागू किया जाएगा जब एक ही दिन में 500 या उससे ज्यादा मामले सामने आएंगे।

नए मामलों की संख्या 432 होने से राज्य स्वास्थ्य विभाग ने चौकसी बढ़ा दी है। राज्य के विभिन्न हवाई अड्डों पर विदेशों से आने वाले यात्रियों की जांच में पांच कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें तीन ओमान से और एक-एक सिंगापुर और थाईलैंड से आए थे।

स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया से कहा, अधिकतर मामलों में बेहद हल्के या कोई लक्षण नहीं हैं। गंभीर रूप से बीमार होने या मौत की बात सिर्फ उन लोगों में देखी जा रही है जो बुजुर्ग हैं या दूसरी जानलेवा बीमारियों से पहले से पीड़ित हैं।

राज्य में दैनिक पॉजिटिविटी रेट 8.3 प्रतिशत है।

तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग की उपनिदेशक, अरुणा ने मीडिया को बताया कि ग्रामीण इलाकों में संक्रमण फैल रहा है। विभाग इसे लेकर निगरानी बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *