जमानत मिलने के बाद घर लूटने के लिए जेल के साथियों ने मिलाया था हाथ

बेंगलुरु, 9 मार्च (युआईटीवी/आईएएनएस)| कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरू में जमानत पर छूटने के बाद घरों में सेंधमारी करने के लिए गिरोह बनाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 55 लाख रुपये से अधिक का कीमती सामान बरामद किया है। उनकी गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस 14 मामलों को सुलझाने में सफल रही। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.1 किलो सोना, 1.9 किलो चांदी का सामान और एक बाइक बरामद की है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कराटे सेना उर्फ श्रीनिवास, कोक्करे सतीश और तेजस के रूप में हुई है, जो सभी उत्तरी बेंगलुरु के निवासी हैं। पुलिस ने कहा कि परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में रहने के दौरान तीनों आरोपी दोस्त बन गए और जैसे ही वे बाहर आए, उन्होंने घरों में लूटपाट शुरू कर दी।

आरोपी सीना और सतीश ने निर्माणाधीनभवनों के पास स्थित मकानों की पहचान की। गिरोह ने आधी रात तक उन इमारतों में शरण ली और बाद में घरों में घुस गए।

आरोपी सीना को हेब्बागोड़ी पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था, जबकि सतीश को यशवंतपुर पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था और एक अन्य आरोपी तेजस को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

जेल से बाहर आने के बाद आरोपी तेजस ने अन्य दो को शरण दी। तेजस ने अपनी मां को आश्वस्त किया कि वे उसके करीबी दोस्त हैं और चोरी की योजना बनाने और उसे अंजाम देने के लिए उन्हें अपने पास रखा।

आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ, पुलिस ने नंदिनी लेआउट, विद्यारण्यपुरा, बगलागुंते, कोडिहल्ली, संजयनगर, पीन्या और गंगम्मनगुडी पुलिस थानों में दर्ज मामलों को सुलझा लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *