वाशिंगटन,19 जून (युआईटीवी)- अमेरिकी सरकार ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की उत्तर कोरिया दौरे को “बड़ी चिंता का विषय” बताया है।
मंगलवार को वाशिंगटन में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता पैट राइडर ने कहा कि,रूस और उत्तर कोरिया के मध्य सहयोग गहरा होता जा रहा है। यह गहरा सहयोग चिंता का विषय और इस पर चिंतित होने की जरूरत है।
पैट राइडर ने कहा कि ऐसे लोग जो कोरियाई प्रायद्वीप में शांति और स्थिरता बनाए रखने में रुचि रखते हैं, लेकिन वे लोग यूक्रेन के लोगों का रूसी आक्रमकता के खिलाफ समर्थन भी करना चाहते हैं।
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरिन जीन-पियरे ने कहा कि यूक्रेन में रूस युद्ध छेड़ने में कामयाब उत्तर कोरिया द्वारा हथियारों की आपूर्ति के कारण हो पाया है।
जीन-पियरे ने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है,ऐसे में हम नहीं मानते हैं कि पुतिन को आक्रामक युद्ध के प्रचार के लिए किसी भी देश को मंच प्रदान करना चाहिए और इस आक्रमण को बढ़ावा देने के लिए सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर का यह युद्ध स्पष्ट रूप से उल्लंघन करता है और यह अंतर्राष्ट्रीय तंत्र को कमजोर कर रहा है।
उत्तर कोरिया अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम के कारण काफी हद तक अलग-थलग पड़ चुका है। यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगियों ने उत्तर कोरिया पर रूस को हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति करने का आरोप लगाया है। जिसे बार-बार मॉस्को और प्योंगयांग की सरकारों ने खारिज किया है।
मंगलवार शाम प्योंगयांग में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वागत किया।
पर्यवेक्षकों के मुताबिक,रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उत्तर कोरिया की दो दिवसीय यात्रा पर आए हैं। जहाँ वे कई मुद्दे पर वार्ता करेंगे,इसके अलावा प्योंगयांग से हथियारों की आपूर्ति पर मुख्य फोकस होगा। रूस इन हथियारों का उपयोग यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में करना चाहता है।