लॉस एंजिलस, 27 अप्रैल (युआईटीवी/आईएएनएस)| नेटफ्लिक्स ने टॉप 10 सीरीज की लिस्ट जारी की है। जिसमें मिनिसरीज ‘एनाटॉमी ऑफ ए स्कैंडल’ अंग्रेजी भाषा की नंबर 1 टीवी सीरीज बन गई है। इस सीरीज ने ‘ब्रिजर्टन 2’ से नंबर एक स्थान छीन लिया है।
18 अप्रैल-24 अप्रैल के बीच ‘एनाटॉमी ऑफ ए स्कैंडल’ को रिलीज के दूसरे सप्ताह में 75.6 मिलियन घंटे देखा गया, जबकि ‘ब्रिजर्टन’ 46 मिलियन घंटे के साथ सूची में नंबर 2 पर आ गई है।
तीसरे स्थान पर 37.5 मिलियन घंटे के साथ नई सीमित श्रृंखला ‘कन्वर्सेशन्स विद ए किलर: द जॉन वेन गेसी टेप्स’ है, और नई रियलिटी डेटिंग श्रृंखला ‘द अल्टीमेटम: मैरी ऑर मूव ऑन’ 29 मिलियन के साथ चौथे स्थान पर है।
बाकी शीर्ष 10 अंग्रेजी भाषा की टीवी श्रृंखलाओं में ‘सेलिंग सनसेट’ सीजन 5 (28.4 मिलियन घंटे), ‘ब्रिजर्टन’ सीजन 1 (17.3 मिलियन घंटे), ‘हायरस्टॉपर’ सीजन 1 (14.6 मिलियन घंटे), ‘द क्रिएचर केसेज’ सीजन 1 (13.6 मिलियन घंटे), ‘मैरिड एट फस्र्ट साइट’ सीजन 10 (12.8 मिलियन घंटे) और ओबामा का नया शो ‘अवर ग्रेट नेशनल पार्क’ (11.8 मिलियन घंटे) शामिल हैं।
गैर-अंग्रेजी भाषा के टीवी शीर्षकों में ‘द माक्र्ड हार्ट’ (68 मिलियन घंटे) का पहला सीजन पहले नंबर पर है, उसके बाद ‘एलीट’ सीजन 5 (29.5 मिलियन घंटे) है।
वहीं अंग्रेजी भाषा की फिल्म ‘चूज ऑर डाई’ 15.3 मिलियन घंटे के साथ नंबर 1 है और ‘द इन बिटवीन’ 13.4 मिलियन घंटे के साथ दूसरे स्थान पर है।
