अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

अनुष्का शर्मा के बेबी बंप का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ,दूसरे बच्चे की अटकलें हुई तेज

नई दिल्ली,11 नवंबर (युआईटीवी)- अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वे दोनों होटल लॉबी के अंदर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली कैजुअल कपड़े पहने बेंगलुरु में टीम इंडिया के होटल में घूम रहे हैं और एक स्टाफ सदस्य उन्हें ले जा रहा है। इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा को बेबी बंप के साथ देखा गया, जिसके कारण उनके गर्भवती होने की उम्मीद जताई जा रही है और विराट कोहली के साथ उनके दूसरे बच्चे की अटकलें तेज हो गईं।

विश्व कप 2023 का आखिरी ग्रुप-स्टेज भारत दिवाली के दिन अर्थात रविवार 12 नवंबर को नीदरलैंड के साथ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगा। मेजबान भारत अपने सभी 8 मैच जीत कर अंक तालिका में शीर्ष टीम बनी हुई है और पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुका है।

कई दिनों से गॉसिप गलियारों में अनुष्का शर्मा के दोबारा प्रेग्नेंट होने की खबर चल रही है। हालाँकि अब तक इस जोड़े की ओर से किसी तरह के आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। उन्होंने अभी तक इस पर किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया भी नहीं दी है। लेकिन अनुष्का के गर्भवती होने पर सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने मोहर लगा दी है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहलीका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा का बेबी बंप स्पष्ट रूप से दिखाई तो नहीं दे रहा है। लेकिन अभिनेत्री ने ओवरसाइज़्ड ड्रेस पहना हुआ है। इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने यह पुष्टि कर दिया है कि अनुष्का गर्भवती है।

होटल लॉबी के अंदर घूमते अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घुमते हुए का वीडियो जैसे ही इंस्टाग्राम पर एक फैन शेयर किया,तो प्रशंसकों ने दावा किया कि अभिनेत्री “गर्भवती हैं।” इस साझा किए हुए क्लिप पर एक यूजर ने लिखा कि, “बिल्कुल वैसी ही जैसी वह अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान दिखती थीं।” एक शख्स ने कहा, ”वह पूरी तरह से प्रेग्नेंट हैं,मुझे लगता है कि वे इसकी घोषणा विश्व कप के बाद करेंगे।” लेकिन अभी तक इस खबर की किसी प्रकार से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा

एक महीने पूर्व ही अनुष्का शर्मा की दूसरी गर्भावस्था के बारे में अफवाहें फैली थी,जब अभिनेत्री कैमरे से बचने की कोशिश कर रही थी। एक क्लिप पूर्व में वायरल हो रहा था,इसमें वह कार में बैठी नजर आ रही हैं और पैपराजी से उन्हें रिकॉर्ड न करने के लिए कह रही हैं। अब उसके पश्चात यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है,जो उन अफवाहों को सही साबित करने की कोशिश कर रही है।

अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली काफी संजीदा हैं। इस जोड़े ने कई सालों तक डेटिंग के बाद इटली में एक अंतरंग समारोह में शादी की थी। 11 जनवरी 2021 में उन्होंने अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया।

प्रेगनेंसी के इन खबरो पर विराट-अनुष्का ने किसी ने ना तो मना किया है और ना ही इसे स्वीकार किया है। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है,इस पर तो तभी भरोसा किया जाएगा,जब कपल की तरफ से किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *