विराट और अनुष्का (तस्वीर साभार virat.kohli इंस्टा)

अनुष्का-विराट के घर गूँजी किलकारियाँ,बेटे ने लिया जन्म,नाम रखा ‘अकाय’

मुंबई,21 फरवरी (युआईटीवी)- अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर एक बार फिर किलकारी गूँजी है। 15 फरवरी को अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया है। स्टार जोड़ी ने 20 फरवरी को इस खुशखबरी को अपने प्रशंसकों के साथ शेयर किया है। अपने इस नन्हें मेहमान का नाम उन्होंने ‘अकाय’ रखा है।

‘अकाय’ का अर्थ है बिना काया/शरीर वाला- अर्थात निराकार। इस नाम का अर्थ एक तरह से ईश्वर ही है। इससे पहले अनुष्का ने 11 जनवरी, 2021 को बेटी वामिका को जन्म दिया था।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टार जोड़ी ने मंगलवार को अपने बेटे के जन्म की खबर को खुद पोस्ट कर यह खुशखबरी की घोषणा की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “अत्यधिक खुशी और हमारे दिलों में प्यार के साथ,सभी को यह बताते हुए हमें बहुत ख़ुशी हो रही है कि हमने अपने बच्चे अकाय यानी वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में 15 फरवरी को स्वागत किया है। ”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

“हम आप सभी से आशीर्वाद और शुभकामनाएँ जीवन के इस खूबसूरत समय में चाहते हैं। हमारा अनुरोध है कि इस समय आप सभी हमारी निजता का सम्मान करें। प्यार और आभार — विराट और अनुष्का। ”

अनुष्का की दूसरी गर्भावस्था को इस जोड़ी ने गोपनीय बनाए रखा। हालाँकि,एक वीडियो वायरल हो रहा था,जिसमें अभिनेत्री काली पोशाक में अपने क्रिकेटर पति के साथ बेबी बंप के साथ चलते नजर आ रही थी। इस वायरल वीडियो से अनुमान लगाया जा रहा था कि अनुष्का दूसरी बार गर्भवती हैं,लेकिन अनुष्का-विराट ने इसका खुलासा नहीं किया था।

प्रेगनेंसी की कोई घोषणा कपल ने खुद से नहीं की थी,लेकिन एक लाइव चैट में दक्षिण अफ़्रीकी पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर और वर्तमान कमेंटेटर एबी डिविलियर्स ने इसका खुलासा किया था। हालाँकि,अपनी बात को उन्होंने बाद में वापस ले लिया था।

प्रशंसक अनुष्का और विराट को प्यार से ‘विरुष्का’ कहते हैं। 11 दिसंबर 2017 को को उन्होंने भारत से दूर इटली में शादी की थी।

इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच पाँच मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है। विराट ने इस सीरीज से अपने आप को शुरुआत में ही अलग कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *