भारतीय महिला तीरंदाजी टीम

एशियाई खेल 2023: भारतीय महिला टीम ने तीरंदाजी में जीता स्वर्ण,बैडमिंटन के सेमीफाइनल में पहुँचे प्रणय

हांगझोऊ,5 अक्टूबर(युआईटीवी) – भारतीय महिला टीम ने मह‍िला तीरंदाजी के कंपाउंड इवेंट में स्वर्ण जीता। भारत की ज्योति, अदिति और परनीत की तिकड़ी ने चीनी ताइपे को फाइनल में 230-229 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

मह‍िला तीरंदाजी के कंपाउंड इवेंट में 50 मीटर रेंज में 25 से अधिक तीरों से आयोजित प्रतियोगिता में ज्योति, अदिति और परनीत की भारतीय तिकड़ी ने चीनी ताइपे की चेन यी-ह्सुआन, आई-जौ हुआंग और लू-यून वांग की तिकड़ी को रोमांचक मुकाबले में हराकर स्वर्ण पदक पर अपना कब्ज़ा जमाया। चीनी ताइपे की तिकड़ी को हराने के लिए भारतीय तिकड़ी ने सटीक निशाना दागा।

चार राउंड में बारी-बारी से प्रत्येक टीम ने निशाना दागा। पहले राउंड में भारतीय टीम दो अंकों से पिछड़ रही थी,बाद में भारतीय तिकड़ी जोरदार वापसी की।

परनीत कौर के साथ भारतीयों ने शुरुआत की। पहला तीर से परनीत कौर ने निशाना साधा। उसके बाद मौजूदा विश्व चैंपियन 17 वर्षीय अदिति ने निशाना साधा। तीसरे और अनुभवी ज्योति सुरेखा वेन्नम ने तीसरे और अंतिम स्थान पर निशाना साधा।

भारत और चीनी ताइपे के बीच रोमांचक मुकबला हुआ। भारतीय टीम को पहले राउंड में थोड़े दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन सारी दिक्कतों को सामना करते हुए भारतीय तिकड़ी शानदार वापसी की और यह रोमांचक मुकाबला जीत कर स्वर्ण अपने नाम किया।

कंपाउंड महिला व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में पहुँचकर ज्योति ने एक और पदक पक्का कर चुकी हैं। जबकि कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में दो भारतीय अभिषेक वर्मा और ओजस प्रवीण देवतले भिड़ेंगे।

बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के नंबर 1 पुरुष शटलर एचएस प्रणय ने क्वार्टरफाइनल मैच जीत कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। क्वार्टरफाइनल मैच में मलेशिया के ली ज़ी जिया को एचएस प्रणय ने 21-16, 21-23, 22-20 से हराया।

बैडमिंटन के पुरुष एकल में इससे पूर्व सैयद मोदी ने 1982 में कांस्य पदक जीता था। 1982 के बाद एचएस प्रणय ने सेमीफाइनल में पहुँचकर भारत के लिए पुरुष एकल का पदक सुनिश्चित किया है।

31 वर्षीय एचएस प्रणय ने पहला गेम 21-16 से जीता और दूसरे गेम में दो मैच प्वाइंट भी हासिल किए। लेकिन मलेशिया के ली ज़ी जिया जोरदार वापसी करते हुए दूसरा गेम 21-23 से जीत लिया। मलेशिया के ली ज़ी जिया तीसरे गेम में दो मैच पॉइंट हासिल कर आगे चल रहे थे लेकिन अपने कौशल का बेहतर प्रदर्शन करते हुए भारतीय शटलर एचएस प्रणय ने लगातार चार अंक बनाकर यह गेम जीत लिया और सेमीफाइनल में पहुँचकर एक पदक पक्का कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *