कैनबरा,15 जुलाई (युआईटीवी)- ऑस्ट्रेलिया में प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय और रानी कैमिला का स्वागत करेंगे। अक्टूबर में राजा चार्ल्स तृतीय और रानी कैमिला ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे,जिसकी पुष्टि ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने की है।
अल्बनीज ने कहा है कि महाराजा बनने के बाद चार्ल्स तृतीय देश की पहली यात्रा करेंगे। राजा और रानी का अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में वह और गवर्नर-जनरल सैम मोस्टिन स्वागत करेंगे।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक,महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा 2011 में कैनबरा,ब्रिसबेन,मेलबर्न और पर्थ का दौरा करने के बाद से यह ब्रिटिश सम्राट की पहली ऑस्ट्रेलिया यात्रा होगी।
राजा चार्ल्स ने अपने राज्याभिषेक से पहले आधिकारिक तौर पर 15 बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया। वो 2018 में आखिरी बार राष्ट्रमंडल खेल के आयोजन के समय आए थे। 2018 में गोल्ड कोस्ट में राष्ट्रमंडल खेल का आयोजन किया गया था।
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने एक बयान में कहा कि ऑस्ट्रेलियाई राजधानी क्षेत्र और न्यू साउथ वेल्स को राजा और रानी के दौरा के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत में राजा और रानी के ऑस्ट्रेलिया की पहली शाही यात्रा पर उनकी स्वागत करते हुए मुझे गर्व हो रहा है। हमेशा उनका स्वागत है।
सोमवार को संघीय सरकार ने यात्रा की घोषणा के साथ ही राजा और रानी के आधिकारिक ऑस्ट्रेलियाई चित्र जारी किए,जिसमें ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय ऑर्डर ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया का सॉवरिन बैज पहने हुए हैं,जबकि रानी कैमिला एक ब्रोच पहने हुए हैं। रानी एलिजाबेथ द्वितीय को 1954 में ऑस्ट्रेलिया की पहली यात्रा के दौरान ये ब्रोच उपहार में दिया गया था।
राजा और रानी ऑस्ट्रेलिया दौरा के बाद समोआ में राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक में हिस्सा लेंगे।
बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा कि राजा चार्ल्स तृतीय को 2024 की शुरुआत में कैंसर होने का का पता चला था और दंपति ने स्वास्थ्य कारणों के वजह से न्यूजीलैंड के दौरा को रद्द कर दिया था।