दुष्कर्म

बेंगलुरु: महिला से दुष्कर्म के आरोप में 2 कैब ड्राइवर गिरफ्तार

बेंगलुरु, 3 सितंबर (युआईटीवी/आईएएनएस)- कर्नाटक की राजधानी में 25 वर्षीय एक राहगीर महिला को घर तक छोड़ने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दो कैब चालकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बल्लारी के अखिलेश और हासन के दीपू के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, घटना तीन दिन पहले की है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला शाम पांच बजे ईजीपुरा गई थी।

जब वह घर पहुंचने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रही थी, तभी आरोपी दो बाइक पर आए और पीड़िता को आश्वस्त किया कि वे उसे घर तक छोड़ देंगे।

बाद में आरोपी महिला को हुस्कर के पास एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी ने महिला को बंदी बनाकर रखा, लेकिन पीड़िता किसी तरह भागने में सफल रही और उसने शिकायत दर्ज कराई।

विवेकनगर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *