cambodia-in-boat-overturn-by

कंबोडिया में नाव पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11

नोम पेन्ह, 15 अक्टूबर (युआईटीवी/आईएएनएस)| कंबोडिया के कंदल प्रांत में एक ओवरलोड नाव के पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है और बचाव अभियान पूरा हो गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बचाव अभियान का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति के पहले उपाध्यक्ष कुन किम ने कहा कि अंतिम शव मिलने के बाद शनिवार सुबह 6.15 बजे प्रयास समाप्त हो गए।

दुर्घटना मेकांग नदी में उस समय हुई जब कंडल प्रांत के ल्यूक डेक जिले में मोटर चालित नाव, जिसमें 15 लोग सवार थे, तट से लगभग 50 मीटर दूर पलट गई।

कंडल के प्रांतीय पुलिस प्रमुख छोउन सोचे ने कहा कि 11 मृतक छात्रों में आठ पुरुष और तीन महिलाएं हैं, जिनकी उम्र 12 से 14 के बीच है, जबकि जिंदा बचाए गए चार लोगों में दो नाव चालक दल के सदस्य और दो छात्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *