क्लब में रामायण के रीमिक्स वीडियो पर डांस मामले में मैनेजर और मालिक गिरफ्तार, डीजे फरार

नोएडा, 11 अप्रैल (युआईटीवी/आईएएनएस)| नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में बने लॉर्ड ऑफ द ड्रिंक्स रेस्टो-बार में रामायण की क्लिप को रीमिक्स करके चलाया गया। यहां मौजूद एक शख्स ने इसका वीडियो ट्वीट किया। इसके बाद इस पर हिंदु संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराई। पुलिस ने क्लब मालिक, मैनेजर और डीजे वाले खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि को-ओनर माणक अग्रवाल और मैनेजर अभिषेक सोनी को अरेस्ट कर लिया गया है। डीजे पर बज रहा ये गाना मिक्सिंग वीडियो सांॅग है। जिसमें एक क्लिप रामायण की भी थी। वीडियो में लोग डांस फ्लोर पर नाचते हुए दिख रहे हैं। डीजे की लोकेशन को ट्रैक किया जा रहा है। उसकी पहली लोकेशन चेन्नई बताई गई। उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। जो वीडियो वायरल हुआ उसमें पीछे बड़ी स्क्रीन पर रामायण शो का श्रीराम-रावण युद्ध का सीन दिखाई देता है। इसमें राम और रावण के डायलॉग को फॉरवर्ड-बैक वर्ड करके चलाया गया। साथ ही, फास्ट म्यूजिक भी बजता है।

पुलिस ने डीजे पर रामायण क्लिप चलाने के मामले में आईपीसी की धारा 153 ए (सद्भाव बिगाड़ने वाले काम या सार्वजनिक शांति भंग करने की संभावना), धारा 295 (किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना) में एफआईआर दर्ज की है।

एसीपी ने बताया कि ये मामला काफी गंभीर है। इसको लेकर जल्द ही बड़े अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। एक लेटर आबकारी अधिकारी को भी दिया जाएगा।

वहीं आबकारी विभाग की ओर से लाइसेंस कैंसिल की कार्रवाई हो सकती है। वीडियो क्लिप ट्विटर पर शेयर करते हुए एक यूजर ने यूपी पुलिस के साथ-साथ नोएडा पुलिस को भी टैग किया। साथ ही लिखा कि इस वीडियो को नोएडा में सरेआम चलाया जा रहा है। हिंदू धर्म का मजाक उड़ाया जा रहा है। इस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। अगर तोड़फोड़ होती है, तो इसके लिए वे (रेस्टो-बार) ही जिम्मेदार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *