भोपाल,7 फरवरी (युआईटीवी)- मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा,जब जबलपुर के महापौर जगत बहादुर अन्नू सहित कई पार्षदों और पंचायत के पदाधिकारियों ने लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है और भाजपा में शामिल हो गए हैं।
जबलपुर के महापौर जगत बहादुर अन्नू,डिंडोरी की जिला पंचायत अध्यक्ष,नगर निगम के पार्षद तथा अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में भाजपा की सदस्यता दिलाई।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ माना जाने वाला राज्य का महाकौशल इलाका में भाजपा ने सेंध लगाई है। इस इलाके के बहुत से कांग्रेस नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई है।