Srinagar: A man enjoys fishing at the Dal Lake, in Srinagar on June 19, 2019.

जम्मू-कश्मीर में शुष्क मौसम व आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना

श्रीनगर, 21 नवंबर (युआईटीवी/आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ शुष्क मौसम रहने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ शुष्क मौसम रहने की संभावना है।”

श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान 3.7, पहलगाम में माइनस 3.5 और गुलमर्ग में माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

लद्दाख क्षेत्र के द्रास कस्बे में न्यूनतम तापमान माइनस 11.5, कारगिल में माइनस 6.8 और लेह में माइनस 9.2 रहा।

जम्मू में 8.9, कटरा में 9.1, बटोटे में 4.7, बनिहाल में 6.2 और भद्रवाह में 2.6 न्यूनतम तापमान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *