यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की

जापान में जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे जेलेंस्की

कीव, 19 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)- यूक्रेन सरकार के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की जापान के हिरोशिमा में होने वाले जी7 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। फरवरी 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद यह उनकी पहली एशिया यात्रा है। यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव ओलेक्सी डेनिलोव ने राष्ट्र के नाम एक लाइव टीवी संबोधन में कहा, कोई सोच भी सकते थे कि हमारे राष्ट्रपति वहां मौजूद रहेंगे? हमें विश्वास है कि हमारे राष्ट्रपति वहां होंगे जहां उन्हें होना चाहिए – हमारे देश की स्थिरता के लिए, दुनिया में कहीं भी।

उन्होंने कहा, वहां बहुत महत्वपूर्ण चीजें तय की जाएंगी, इसलिए हमारे हितों की रक्षा के लिए हमारे देश में होने वाली घटनाओं पर स्पष्ट प्रस्ताव और स्पष्ट तर्क करने के लिए हमारे राष्ट्रपति की भौतिक उपस्थिति बिल्कुल महत्वपूर्ण है।

यूक्रेइंस्का प्रवदा में प्रकाशित समाचार के अनुसार, जापान सरकार द्वारा गुरुवार को यह घोषणा किए जाने के एक दिन बाद यूक्रेन ने यह घोषणा की है। जापान सरकार ने कहा था कि जेलेंस्की तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में ऑनलाइन भाग लेंगे।

अपनी घोषणा में, डेनिलोव ने आमने-सामने की बैठकों के महत्व पर भी बल दिया।

उन्होंने कहा, जब कोई व्यक्ति बहुत दूर, समुद्र के उस पार या कहीं और होता है, तो यहां जो अपने देश में हो रहा है उसे वह वह हमेशा महसूस नहीं करता और समझ नहीं पाता है।

सीएनएन ने शीर्ष अधिकारी के हवाले से कहा, इस तरह के आयोजनों में हमारे राष्ट्रपति की भौतिक उपस्थिति अत्यंत महत्वपूर्ण है।

जी7 सदस्य देशों – कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका – में यूक्रेन के सबसे बड़े समर्थक शामिल हैं।

शिखर सम्मेलन शुरू होने के बाद जी7 नेताओं के एक संयुक्त बयान में कहा गया है, जब तक यह आवश्यक है, हम यूक्रेन को वित्तीय, मानवीय, सैन्य और राजनयिक समर्थन प्रदान करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता नए सिरे से दोहरा रहे हैं।

हम रूस और उसके युद्ध प्रयासों का समर्थन करने वालों के लिए लागत बढ़ाने के लिए और प्रतिबंध लगाने के उपाय कर रहे हैं। हम अपने प्रयासों की सफलता को आगे बढ़ा रहे हैं ताकि रूस ईंधन की उपलब्धता को दुनिया के खिलाफ हथियार के रूप में अब इस्तेमाल न कर सके।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बयान में यह भी कहा गया है कि रूसी सैनिकों की पूर्ण और बिना शर्त वापसी शांति के लिए आवश्यक है।

शिखर सम्मेलन का मुख्य बिंदु यूक्रेन युद्ध है। अमेरिका रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों की भी घोषणा करेगा, जिसमें कीव में रूस की युद्ध मशीन के पर कतरने के लिए 70 कंपनियों के अमेरिकी निर्यात प्राप्त करने पर और अन्य व्यक्तियों तथा संस्थाओं के खिलाफ 300 नए उपाय शामिल होंगे।

ब्रिटेन ने भी रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। इसमें यूक्रेनी अनाज की चोरी और रूसी ऊर्जा के शिपमेंट में शामिल कंपनियों को निशाना बनाया गया है।

इस बीच, अरब राजनयिकों ने सीएनएन को पुष्टि की कि जेलेंक्सी शुक्रवार को अरब लीग के 32वें शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सबसे पहले जेद्दा में रुकेंगे।

हालांकि, यूक्रेन की ओर से इस घटनाक्रम की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस महीने की शुरुआत में उन्होंने फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन का दौरा किया, जहां उन्हें लाखों डॉलर के रक्षा सहायता पैकेज मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *