कोरोना के वैश्विक मामले बढ़कर 51.7 करोड़ हुए

कोरोना के वैश्विक मामले बढ़कर 51.7 करोड़ हुए

वाशिंगटन, 9 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)- कोरोना के वैश्विक मामले बढ़कर 51.73 करोड़ हो गए हैं। वहीं इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 62.5 लाख हो गई है और इससे बचाव के लिए दिए जाने वाले टीकों की संख्या बढ़कर 11.33 अरब हो गई है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी। सोमवार की सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले और मरने वालों की संख्या क्रमश: 517,317,870 और 6,251,245 है, जबकि दिए गए कुल टीकों की संख्या बढ़कर 11,339,425,725 हो गई है।

सीएसएसई के अनुसार, 81,863,725 मामलों और 997,526 मौतों के साथ अमेरिका पर दुनिया के सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है।

भारत 43,102,194 मामलों के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर है।

10 मिलियन से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (30,564,536), फ्रांस (29,148,458), जर्मनी (25,295,950), यूके (22,292,118), रूस (17,961,837), दक्षिण कोरिया (17,564,999), इटली (16,798,998), तुर्की (15,043,379) , स्पेन (11,953,481) और वियतनाम (10,676,184) हैं।

महामारी से जिन देशों में 1 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है, उनमें ब्राजील (664,374), भारत (524,064), रूस (369,350), मैक्सिको (324,334), पेरू (212,933), यूके (176,860), इटली (164,489), इंडोनेशिया (156,381), फ्रांस (147,761), ईरान (141,177), कोलंबिया (139,809), जर्मनी (136,533), अर्जेंटीना (128,729), पोलैंड (116,138), स्पेन (104,668) और दक्षिण अफ्रीका (100,523) शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *