मुंबई,2 नवंबर (युआईटीवी)- बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद को 39वें जन्मदिन पर अनोखे अंदाज में उन्हें दिल को छू लेने वाली शुभकामनाएँ दी हैं। ऋतिक रोशन प्यार से सबा को ‘सा’ कहकर बुलाते हैं। अभिनेता ने इस खास मौके पर अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के दौरान खींची गई सबा और अपनी कई यादगार तस्वीरों को इंस्टाग्राम साझा की हैं।
इन तस्वीरों में, पहली तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए कैमरे की ओर देख रहे हैं,जबकि दूसरी तस्वीर में उनकी खूबसूरती देखने लायक है। एक अन्य तस्वीर में,सबा को ऋतिक के पीछे से प्यार से गले लगाते हुए देखा जा सकता है,जब वे दोनों साइकिल चला रहे थे। एक तस्वीर में यह जोड़ा एक पेड़ को गले लगाते हुए आइसक्रीम और वाइन का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में उनका प्यार और खुशियों का अहसास होता है।
View this post on Instagram
ऋतिक ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक सा… आपके लिए धन्यवाद… 1.11.2024।” यह खास संदेश उनके रिश्ते की गहराई को दर्शाता है। बता दें कि पिछले महीने ही ऋतिक और सबा ने अपनी तीसरी सालगिरह मनाई थी। इस अवसर पर ऋतिक ने सबा के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की,जिसमें दोनों इस खास दिन का जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उस पोस्ट में उन्होंने हैप्पी एनिवर्सरी पार्टनर 1.10.2024 लिखा था।
ऋतिक और सबा ने 2022 में करण जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी में अपने रिश्ते की पहली बार पुष्टि थी,जहाँ वे हाथ में हाथ डालकर पहुँचे थे। तब से उनके रिश्ते की चर्चा जारी है।
सबा आजाद एक बहु-प्रतिभाशाली अभिनेत्री,थिएटर निर्देशक तथा संगीतकार हैं। उन्होंने बड़े पर्दे के साथ-साथ संगीत की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई है। उन्हें ‘रॉकेट बॉयज़’, ‘लेडीज रूम’ और ‘हूज योर गाइनेक’ जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए जाना जाता है।
ऋतिक की पहली शादी 20 दिसंबर, 2000 को सुजैन खान से हुई थी। उनके दो बेटे रिहान रोशन और ऋदान रोशन हैं। रिहान रोशन का जन्म हुआ 2006 में हुआ और छोटे बेटे ऋदान रोशन का जन्म मई 2008 में हुआ। बाद में ऋतिक का तलाक हो गया। अब ऋतिक और सबा के रिश्ते ने एक नई दिशा ले ली है,जो उनके प्रशंसकों के लिए एक सकारात्मक बदलाव है।
