भारत में कोविड 19 के मामलों में बढ़ोतरी

नई दिल्ली, 15 जून (युआईटीवी/आईएएनएस)- भारत में बुधवार को पिछले 24 घंटों के दौरान 8,822 नए मामले सामने आए है। ये मामले पिछले दिन 6,594 संक्रमणों की तुलना में काफी अधिक है। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को दी। इसी अवधि के दौरान, देश भर में कोरोना वायरस से 15 लोगों की मौत हुई। जिससे मौतों की संख्या बढ़कर 5,24,792 हो गई है।

इस बीच, एक्टिव केस बढ़कर 53,637 हो गए है, जो कुल पॉजिटिव मामलों का 0.12 प्रतिशत है।

वहीं, पिछले 24 घंटों में 5,718 मरीज महामारी से ठीक हुए है, जिससे यह आंकड़ा बढ़कर 4,26,67,088 हो गया है। नतीजतन, देश की रिकवरी रेट 98.66 प्रतिशत है।

इस बीच, डेली पॉजिटिविटी रेट कम होकर 2.00 प्रतिशत हो गई है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.35 प्रतिशत है।

इसी अवधि में, कुल 4,40,278 टेस्ट किए गए, जो कुल मिलाकर 85.58 करोड़ से अधिक हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *