New Delhi: A health worker collects a nasal sample from a man for the RT-PCR test of Covid-19 at the hostel of Indira Gandhi Indoor stadium in New Delhi

भारत में कोविड-19 के 1,997 नए मामले मिले, 9 मौतें दर्ज

नईदल्लिी, 7 अक्टूबर (युआईटीवी/आईएएनएस)| भारत ने पिछले 24 घंटों में 1,997 नए कोविड मामले दर्ज किए। बीते दिन 2,529 मामले दर्ज किए गए थे। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को दी है। इसी अवधि में, देश में कोविड से नौ मौतें दर्ज की गईं, जिससे देश में मरनेवालों का कुल आंकड़ा 5,28,754 हो गया।

इस बीच, सक्रिय मरीजों की संख्या 30,362 है, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.07 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 3,908 मरीजों के ठीक होने के बाद कुल संख्या 4,40,47,344 हो गई। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत है।

इस बीच, भारत की दैनिक पॉजिटिविटी रेट 0.94 प्रतिशत बताई गई है, जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 1.34 प्रतिशत है।

साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 2,13,123 परीक्षण किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 89.64 करोड़ से अधिक हो गई।

शुक्रवार की सुबह तक, भारत का कोविड -19 टीकाकरण कवरेज 218.88 करोड़ से अधिक हो गया।

इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद से 4.10 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *