आईपीएल 2023: पंजाब किंग्स ने चोटिल राज बावा की जगह गुरनूर को अनुबंधित किया

आईपीएल 2023: पंजाब किंग्स ने चोटिल राज बावा की जगह गुरनूर को अनुबंधित किया

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (युआईटीवी/आईएएनएस)- पंजाब किंग्स ने चोटिल राज बावा की जगह गुरनूर सिंह बरार को मौजूदा आईपीएल के शेष सत्र के लिए बुधवार को 20 लाख रुपये की कीमत पर अनुबंधित किया।

बावा ने पिछले सत्र में पंजाब किंग्स के लिए दो मैच खेले थे और वह बाएं कंधे की चोट के कारण मौजूदा सत्र से बाहर हो गए हैं।

बाएं हाथ के बल्लेबाजी आलराउंडर गुरनूर ने दिसम्बर 2022 में पंजाब के लिए अपना प्रथम श्रेणी पदार्पण किया था।

गुरनूर ने पांच प्रथम श्रेणी मैचों में 107 रन बनाने के अलावा सात विकेट लिए हैं।

पंजाब ने अपने पहले मैच में केकेआर को हराया था। पंजाब का बुधवार शाम को राजस्थान रॉयल्स से असम के गुवाहाटी में मुकाबला होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *