हार्दिक पंड्या (तस्वीर क्रेडिट मिपाल्टन "एक्स")

आईपीएल 2024: हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के नए कप्तान बने

नई दिल्ली,16 दिसंबर (युआईटीवी)- इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा फैसला लेते हुए हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस टीम का कप्तान नियुक्त किया है। अब रोहित शर्मा के जगह मुंबई इंडियंस (एमआई ) की कमान हार्दिक पांड्या संभालेंगे।

आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पांड्या को मुंबई ने ट्रेड किया था। इससे पहले पांड्या गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे थे। हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस के साथ 2 सीजन जुड़े रहे। जिसमें से पहले ही सीजन में पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस चैंपियन भी बनी। अब जैसे ही हार्दिक पांड्या ने अपने पुराने टीम मुंबई इंडियंस (एमआई ) में वापसी की,उन्हें टीम की बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने की जानकारी मुंबई इंडियंस (एमआई ) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है। एक बयान में मुंबई ने लिखा कि,” आज कप्तानी में बदलाव को लेकर मुंबई इंडियंस ऐलान कर रही है। आईपीएल के अलगे सीजन में मुंबई इंडियंस (एमआई ) की कप्तानी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या करेंगे। मुंबई इंडियंस (एमआई ) की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे थे और उनके नेतृत्व में मुंबई अब तक सफल रही है।”

टीम ने आगे लिखा कि,” रोहित शर्मा के प्रति हमारी टीम हमेशा कृतज्ञ है। 2013 से अब तक का उनका कार्यकाल बहुत ही शानदार रहा है। रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के बेहतरीन कप्तानों में से एक हैं।”

मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा रहे हैं। मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 बार 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनी है। रोहित शर्मा का बल्ला आईपीएल में जमकर बोला है। उन्होंने आईपीएल में एक शतक और 42 अर्धशतक से 6211 रन 243 मैचों में बनाए हैं। आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 में ही रोहित शर्मा ने हैदराबाद स्थित डेक्कन चार्जर्स फ्रेंचाइजी से अपना डेब्यू किया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *