अफ्रीका मेंकोविड-19 के मामले 11 करोड़ के पार

अदीस अबाबा, 27 जून (युआईटीवी/आईएएनएस)- अफ्रीका में रविवार शाम तक कोविड-19 के 11,770,537 मामले दर्ज किए गए। इसकी जानकारी अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अफ्रीकी संघ की विशेष स्वास्थ्य एजेंसी अफ्रीका सीडीसी ने कहा कि पूरे देश में महामारी से मरने वालों की संख्या 253,994 है।

अफ्रीका सीडीसी के आंकड़ों के अनुसार, महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 11,207,766 हो गई है।

एजेंसी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया और मिस्र से कोरोना वायरस के मामले अधिक सामने आ रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका में 3,991,944 के साथ सबसे अधिक कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में रविवार शाम तक यह आंकड़ा 1,202,461 था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *