नई दिल्ली,29 मई (युआईटीवी)- लोकसभा चुनाव 2024 के छः चरण के चुनाव समाप्त हो चुके हैं। राजनीतिक दलों के नेता सातवें व अंतिम चरण के चुनाव के लिए जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कई जनसभाएँ करेंगे। सुबह 11 बजे पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे ओडिशा के मयूरभंज में,दोपहर 2:30 बजे बालासोर में और शाम 4:30 बजे केंद्रपाड़ा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
सुबह 11:30 बजे उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में,दोपहर 1:15 बजे देवरिया में,दोपहर 2:30 बजे बलिया में और शाम 4:30 बजे सोनभद्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे गाजीपुर में वह रोड शो करेंगे और पार्टी के समर्थन में वोट देने के लिए वहाँ के जनता का आह्वान करेंगे।
बिहार के काराकाट (बिक्रमगंज) में दोपहर 12:45 बजे,औरंगाबाद में दोपहर 2 बजे, दिनारा (बक्सर) में दोपहर 3:20 बजे और बख्तियारपुर (पटना साहिब) में शाम 4:55 बजे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
झारखंड के दुमका में दोपहर 12:40 बजे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद गोड्डा (देवघर) में दोपहर 2:55 बजे वह रोड शो करेंगे। इसके अलावा शाम 7:30 बजे पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में जेपी नड्डा रोड शो के माध्यम से लोगों से अपने पार्टी का समर्थन के लिए अपील करेंगे।
दोपहर 12 बजे ओडिशा के बालासोर में और दोपहर 1:40 बजे भद्रक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
सुबह 11:00 बजे पंजाब के लुधियाना में और दोपहर 3:00 बजे पटियाला में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।