Delhi

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज

नई दिल्ली, 24 जुलाई (युआईटीवी/आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से एक डिग्री कम है।

मौसम विज्ञानियों ने दिन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की भविष्यवाणी की है और अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद जताई है।

सोमवार सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 77 प्रतिशत दर्ज की गई।

इस बीच, आईएमडी ने कोंकण, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और गुजरात में भारी बारिश की संभावना जतायी है। इसके अलावा, मंगलवार से उत्तर पश्चिम भारत में बारिश में वृद्धि की भविष्यवाणी की है।

मंगलवार से गुरुवार तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में सोमवार से गुरुवार के बीच और पश्चिमी राजस्थान में मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश होने की संभावना है।

Delhi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *