छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे

चक्रवात तौकते के खतरे को देखते हुए मुंबई हवाईअड्डा 3 घंटे के लिए बंद

मुंबई, 17 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)- प्रचंड चक्रवात तौकते से उत्पन्न संभावित खतरों के कारण, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक 3 घंटे के लिए सभी परिचालन बंद कर दिए हैं।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि चक्रवात तौकते को लेकर अलर्ट के मद्देनजर यह कदम जरूरी था। तूफान वर्तमान में मुंबई से 75-85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजर रहा है।

चक्रवात तौकते ने सोमवार (17 मई) की मध्यरात्रि के बाद मुंबई में दस्तक दी, जिसके फलस्वरूप शहर में भारी बारिश हुई, लेकिन कोई जनहान की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *