मुनव्वर फारुकी

मुनव्वर फारुकी ने जीता बिग बॉस 17,सलमान के साथ शेयर की फोटो

मुंबई,29जनवरी (युआईटीवी)- मुनव्वर फारुकी ने मशहूर रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 17 का खिताब जीत लिया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर सलमान के साथ फोटो शेयर की है। सोशल मीडिया पर उन्होंने बिग बॉस के घर के अंदर 100 से अधिक दिन बिताने के बाद अपना पहला पोस्ट शेयर किया है।

कॉमेडियन-म्यूजिशियन मुनव्वर फारुकी ने बिग बॉस शो के होस्ट सलमान खान के साथ ट्रॉफी पकड़े हुए अपनी एक तस्वीर सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की है। बॉलीवुड सुपरस्टार के प्रति लेटेस्ट सीजन में गाइडेंस के लिए कॉमेडियन मुनव्वर ने अपना आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने अपने प्रशंसकों को भी उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

कैप्शन में उन्होंने लिखा कि,बहुत-बहुत शुक्रिया जनता…आपके समर्थन और आपके प्यार के लिए…ट्रॉफी आखिर डोंगरी आ ही गई। सलमान खान सर आपके सभी गाइडेंस के लिए खास धन्यवाद।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Munawar Faruqui (@munawar.faruqui)


मुनव्वर फारुकी ने शो के दौरान कठिन सफर तय किया और अभिनेता अभिषेक कुमार को हराकर उन्होंने फाइनल जीता। उन्हें कैश प्राइज 50 लाख रुपये मिले। उनके साथ फाइनलिस्ट में अंकिता लोखंडे,मन्नारा चोपड़ा और अभिषेक थे।

मुनव्वर की जर्नी इस पूरे शो के दौरान विवादों से भरा हुआ था,जिसमें उन पर नाजिला सीताशी के साथ टू-टाइमिंग करने और अन्य को शादी का प्रस्ताव देने का आरोप लगा था। यह सब मुनव्वर के बिग बॉस के घर में प्रवेश करने से पहले का है।

मुनव्वर फारुकी इससे पूर्व एक स्ट्रीमिंग रियलिटी शो लॉक अप जीत चुके हैं। स्ट्रीमिंग रियलिटी शो लॉक अप को कंगना रनौत ने होस्ट किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *