न्यूयॉर्क,5 अक्टूबर(युआईटीवी)- न्यूयॉर्क में इस महीने एक पुरस्कार समारोह में आठ भारतीय-अमेरिकियों को सम्मानित किया जाएगा। ये सभी आठ भारतीय-अमेरिकियों को समाज के प्रति उनकी सेवा के लिए और अपने संबंधित क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
28 अक्टूबर को एल्मोंट में भारतीय अमेरिकी केरल सांस्कृतिक और नागरिक केंद्र अपना 31वां वार्षिक पुरस्कार बैंक्वेट का प्रस्तुतीकरण करेगा। इस समारोह में भारत और अमेरिका के प्रमुख नेताओं सम्मिलित होंगे साथ ही इसमें प्रवासी समुदाय के सदस्य भी शामिल होंगे।
थॉमस अब्राहम जो केरल सेंटर के ट्रस्टी बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि ” केरल सेंटर उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वालों को 1992 से ही सम्मानित कर रहा है। थॉमस अब्राहम पुरस्कार समिति के सदस्य भी हैं। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करता है,उसे केरल सेंटर पिछले तीस सालों से सम्मानित करता आ रहा है। प्रत्येक वर्ष हम नामांकन आमंत्रित करते हैं। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए समिति सर्वसम्मति से एक उम्मीदवार का एक श्रेणी में चुनाव करते हैं। यह भी हर वर्ष की भाँति ही है। ”
श्याम कोट्टिलिल जो एक वायरोलॉजिस्ट और इम्यूनोलॉजिस्ट हैं,उन्होंने हेपेटाइटिस और एचआईवी के क्षेत्र में में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिसके लिए उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा जाएगा। वह वर्तमान में इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन वायरोलॉजी,बाल्टीमोर में अंतरिम निदेशक हैं।
उद्यमिता पुरस्कार से एलईडी फेस लाइटिंग के निर्माता कनाडा स्थित सजीब कोया को सम्मानित किया जाएगा। सजीब कोया के एलईडी फेस लाइटिंग से ही दुबई की बुर्ज खलीफा प्रकाशित है। बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊँची इमारत है।
लता मेनन जो केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक में एक वकील के रूप में अभ्यास किया था,बाद में वह कनाडा चली गई। लता मेनन हमेशा महिलाओं की समानता और अधिकारों के लिए सक्रिय समर्थक रही हैं। वह अपनी वकालत के अभ्यास का काम तो करती ही थी। साथ ही महिलाओं से जुड़े मुद्दों के लिए भी सक्रिय रूप से खड़ी रहती थी।
वैसी महिलाएँ जो घरेलू हिंसा,पारिवारिक कलह,पारिवारिक विवादों,दुर्व्यवहार आदि का सामना करती थी और जब ये महिलाएँ समस्या के समय लता मेनन के पास जाती थी,तो वो इनकी हर संभव सहायता करती थी। लता के इस कार्य से कई महिलाओं के जीवन में बदलाव आया। लता मेनन के बारे में ये उल्लेख केरल सांस्कृतिक और नागरिक केंद्र की एक विज्ञप्ति में किया गया है। जिससे पता चला कि उनके कारण उनके कई ग्राहकों का जीवन प्रभावित हुआ। वे प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने के लिए मजबूती से तैयार हुए। लता मेनन की ये उपलब्धियाँ उन्हें एक सच्चा नेता तो बनाती ही है,साथ ही ये कई लोगों के लिए प्रेरणा का श्रोत भी हैं। लता की ये सभी सफलता और उपलब्धियों के कारण उनका सकारात्मक प्रभाव कई लोगों के जीवन पर पड़ा।
स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए डॉ. अन्ना जॉर्ज और शेल्बी कुट्टी को सम्मानित किया गया। डॉ. अन्ना जॉर्ज और शेल्बी कुट्टी वर्तमान में इंडियन नर्सेज एसोसिएशन ऑफ़ न्यूयॉर्क (आईएनएएनवाई) की अध्यक्ष हैं।
सामुदायिक सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए गोपाल पिल्लई को सम्मानित किया गया।
साहित्य और मीडिया के क्षेत्र में योगदान देने के लिए जयंत कामिचेरिल और अजय घोष को सम्मानित किया गया। जहाँ जयंत कामिचेरिल 2022 साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्तकर्ता हैं, तो वहीं अजय घोष द यूनिवर्सल न्यूज नेटवर्क के मुख्य संपादक और सह-प्रकाशक हैं।
केरल केंद्र के अध्यक्ष एलेक्स के एस्थाप्पन ने कहा कि केरल से आने वाले 170 से अधिक अमेरिकियों को केंद्र ने पिछले 31 वर्षों में मान्यता दी है। आगे उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,जो पुरस्कार समारोह के बाद होगा।
