trophy

न्यूकैसल के प्रशंसक पर चैंपियंस लीग ग्रुप-स्टेज मैच से पहले चाकू से हमला: रिपोर्ट

मिलान,20 सितंबर (युआईटीवी)- न्यूकैसल के एक प्रशंसक पर कथित तौर पर 7 या 8 लोगों के एक समूह ने चाकू से हमला किया। न्यूकैसल के एक प्रशंसक जिनका नाम एडी मैके बताया जा रहा है,उन पर 7 या 8 लोगों के एक समूह ने चाकू से हमला किया। जिसमें वह घायल हो गए हैं। हमलावर के बारे में पूछे जाने पर बताया जा रहा है कि इन सभी हमलावरों ने काले मुखौटे पहने हुए थे। जिसके कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई। यह घटना मिलान में चैंपियंस लीग ग्रुप स्टेज मैच से पहले घटित हुआ।

एक रिपोर्ट के अनुसार यह बताया जा रहा है कि इस घटना में एडी मैके और उनके बेटे बुरी तरह से घायल हो गए हैं,जिन पर 7 या 8 लोगों के समूह ने हमला किया था। इस घटना के बाद न्यूकैसल के एक बयान में कहा गया है,कि जो घटना घटित हुई है उस पर हम बेहद चिंतित है। ऐसी घटना घटित नहीं होनी चाहिए थी। हमारी संवेदनाएँ प्रशंसक और उनके परिवार के साथ है। हम आशा करते हैं कि वह शीघ्र ही स्वस्थ हो जाएँगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यह घटना कैसे घटित हुई उस परिस्थिति को समझने के लिए हम स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि एडी मैके को चाकू लगने के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। जहाँ उन्हें भर्ती करवाया गया है और अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

हालाँकि अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह हमला किन कारणों से हुआ है। पुलिस इस मामले की जाँच में जुट गई है। साथ-ही-साथ यह भी दावा किया जा रहा है कि इस हमले के पीछे किसी भी प्रकार की कोई फुटबॉल प्रतिद्वंदिता नहीं दिखाई दे रही है। क्योंकि फुटबॉल प्रतिद्वंदिता से संबंधित कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।

इस हमले में घायल हुए एडी मैके की बेटी ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा कि मेरे पिता की स्थिति अभी ठीक है। लेकिन वे काफी सदमे में है। वह मैच नहीं देख पाए इस बात से भी वे काफी निराश हैं। लेकिन मेरे पिताजी चाहते हैं कि न्यूकैसल का अन्य प्रशंसक इसके बारे में जागरूक रहे और सुरक्षित रहे।

20 साल बाद न्यूकैसल अपना पहला चैंपियंस लीग एसी मिलान के खिलाफ सैन सिरो में खेलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *