Editor of Portal news channel arrested for doing obscene act with woman and demanding extortion by threatening.

महिला के साथ अश्लील कृत्य करने व धमकी देकर रंगदारी मांगने के आरोप में पोर्टल न्यूज चैनल का संपादक गिरफ्तार

नोएडा, 17 नवंबर (युआईटीवी/आईएएनएस)| थाना सेक्टर 20 पुलिस ने महिला के साथ अश्लील कृत्य करने व धमकी देकर रगंदारी मागने वाले (पोर्टल न्यूज चैनल अवेयरनेस न्यूज का सम्पादक) 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

थाना सेक्टर 20 नोएडा पुलिस ने महिला के साथ अश्लील कृत्य करने व धमकी देकर रगंदारी मांगने वाला (पोर्टल न्यूज चैनल अवेयरनेस न्यूज का सम्पादक) अभियुक्त वसीम अहमद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसको नोएडा के सब मॉल के पास से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के पास पीड़ित महिला ने 14 नवंबर को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें महिला ने अभियुक्त वसीम के खिलाफ शिकायत की है की वसीम महिला के साथ गाली-गलौज कर रहा था और लगातार महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना था और उसको धमकी देकर पैसों की मांग कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *