राघव के साथ परिणीति चोपड़ा

परिणीति-राघव की गुरुद्वारे में आशीर्वाद लेते हुए तस्वीर हुई वायरल

मुंबई,21 सितंबर (युआईटीवी)- बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा से “निलंबित सांसद” राघव चड्ढा 24 सितंबर को उदयपुर में सात फेरे लेंगे। शादी से पूर्व अरदास समारोह और सबद कीर्तन गुरुद्वारे में संपन्न हुआ।जिसके तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शादी का जश्न 23 सितंबर से ही उदयपुर में शुरू हो जाएगा। जिसके लिए ये जोड़ी उदयपुर के लिए रवाना होगा।

राघव चड्ढा के पंडारा रोड स्थित आवास पर अरदास पाठ का आयोजन किया गया था और उनके आवास पर कड़ी सुरक्षा का भी प्रबंध किया गया था। जहाँ एक ओर पंजाब पुलिस कड़ी निगरानी कर रहे थे तो दूसरी ओर फोटोग्राफर इनके एक झलक के इंतज़ार में व्यस्त सड़क के दूसरी ओर खड़े थे ताकि मौका मिलते ही इस जोड़ी की तस्वीर खींच ले।

परिणीति-राघव
परिणीति-राघव

इसी बीच कपल अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल होती हुई दिखाई दे रही है,उसमें पूरे परिवार के साथ राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा गुरुद्वारे में बैठकर प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में परिणीति और राघव दोनों ही पेस्टल पिंक कलर के पोशाक पहने हुए नजर आ रहे हैं। जहाँ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा पेस्टल पिंक रंग का शरारा सेट पहनी हुई है तो राघव चड्ढा पेस्टल पिंक कलर के कुर्ते-पायजामे और नेहरू जैकेट पहने दिख रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों गुरुद्वारे में बैठकर प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं और उनके साथ उनके परिवार के सदस्य भी दिखाई दे रहे हैं। परिणीति चोपड़ा के हाथों में राघव के नाम की मेहंदी लगी नजर आ रही है। परिणीति हाथ जोड़े इस तस्वीर में दिखाई दे रही हैं तो राघव उनके बगल में बैठे दिख रहे हैं। पूरे परिवार के मौजूदगी में राघव-परिणीति ने वाहेगुरु का आशीर्वाद ग्रहण किया।

परिणीति-राघव (तस्वीर साभार परिणीति चोपड़ा इंस्टाग्राम)
परिणीति-राघव (तस्वीर साभार परिणीति चोपड़ा इंस्टाग्राम)

बताया जा रहा है कि दिल्ली में सारे समारोह समाप्त हो जाने के बाद राघव-परिणीति उदयपुर के लिए रवाना हो जाएँगे। 23 सितम्बर को सुबह 10 बजे परिणीति चोपड़ा के चूड़ा समारोह होंगे।

परिणीति-राघव के लिए 24 सितम्बर का दिन बहुत ही ख़ास होने वाला है। इस दिन समारोह की शुरुआत दोपहर एक बजे से होगी जिसमें राघव की सबसे पहले सेहराबंदी होगी।उसके बाद दूल्हा राघव चड्ढा अपनी दुल्हनिया परिणीति को लेने बारात लेकर आएँगे। इस शादी समारोह में परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी दोस्त सम्मिलित होंगे। इस शादी में बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ कई बड़े राजनीतिक हस्तियों के सम्मिलित होने की भी उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *