मुंबई,12 सितंबर (युआईटीवी)- पूजा भट्ट ने अपने पिता फिल्म निर्माता महेश भट्ट के साथ विवादास्पद पत्रिका कवर जिसमें पूजा अपने पिता को किस करती नजर आ रही हैं पर चुप्पी तोड़ी है। यह विवादास्पद पत्रिका कवर 1990 में प्रकाशित हुई थी। यह कवर आज भी सुर्ख़ियों में रहता है। पूजा भट्ट ने डैडी महेश भट्ट के साथ अपने विवादित लिप-लॉक सालों बाद चुप्पी तोड़ी है।
आलिया भट्ट की बहन और बिग बॉस ओटीटी 2 की प्रतियोगी पूजा भट्ट ने अपने पिता महेश भट्ट के साथ लिप-लॉक वाले फोटो को लेकर काफी लाइम लाइट में रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूजा भट्ट एक चैट शो में अपनी विवादास्पद किसिंग फोटो पर खुलकर बात की और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहती हैं कि ” वो एक क्षण था,जो बेहद खूबसूरती से कैमरा में कैद कर लिया गया। जब लोग बाप-बेटी के रिश्ते को गन्दी नज़र से देखते हैं तो वो कुछ भी कर सकते हैं। मैं उन लोगों से बस यही कहना चाहूँगी कि उन्होंने जो देखा और पढ़ा,वो आगे भी ऐसी चीज़ें देखेंगे और पढ़ेंगे।”

आगे उन्होंने कहा कि किसी भी चीज के दो पहलू होते हैं,अच्छा और बुरा। मुझे याद है एक बार शाहरुख़ खान ने मुझसे कहा था कि जब आपकी बेटियाँ होती हैं,जब ही आपके बच्चे छूटते हैं, तोअक्सर बच्चे बस यही कहते हैं, मम्मी पापा मुझे एक किस दे दो। मैं अभी भी खुद को एक छोटी बच्ची मानती हूँ और हमेशा मैं अपने पापा के लिए एक छोटी बच्ची ही रहूँगी। मेरे पापा भी वही इंसान रहेंगे,जो वो हमेशा से थे।
पूजा भट्ट का ये बयान अब खूब वायरल हो रहा है।
रोचक बात तो यह कि उस समय जब इस वायरल फोटोशूट को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था तब निर्माता महेश भट्ट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर पूजा भट्ट उनकी बेटी नहीं होती तो वह उनसे शादी कर लेते।
