परिणीति चोपड़ा (तस्वीर साभार परिणीति चोपड़ा इंस्टाग्राम)

शादी से पूर्व राघव चड्ढा के पंडारा रोड स्थित आवास पर अरदास शुरू

मुंबई,20 सितंबर (युआईटीवी)- बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप )के नेता राघव चड्ढा 24 सितंबर को उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं। शादी से पूर्व होने वाली अरदास राघव चड्ढा के पंडारा रोड स्थित आवास में शुरू हो गई है।

अरदास शुरू होने के पूर्व राघव चड्ढा एयरपोर्ट से परिणीति चोपड़ा को खुद रिसीव करने गए और अरदास की रस्म के साथ दिल्ली में शुरू हुई राघव-परिणीति की शादी का जश्न है।

24 सितंबर को राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी का जश्न 23 सितंबर से ही उदयपुर में शुरू हो जाएगा। वैसे शादी की कुछ रस्म दिल्ली में ही शुरू हो गया है। परिणीति चोपड़ा और राघव की शादी की रस्मों की शुरुआत अरदास से शुरू हुई। उसके बाद सबद कीर्तन हुआ। अरदास और सबद कीर्तन में ज्यादा मेहमानों को शामिल नहीं किया गया था। यह एक बेहद व्यक्तिगत आयोजन रखा गया। इस आयोजन में परिवार और रिश्तेदारों के अलावा कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। परिणीति चोपड़ा के दिल्ली पहुँचने के बाद ही अरदास और सबद कीर्तन अरदास की रस्म शुरू की गई।

परिणीति-राघव (तस्वीर साभार परिणीति चोपड़ा इंस्टाग्राम)
परिणीति-राघव (तस्वीर साभार परिणीति चोपड़ा इंस्टाग्राम)

बताया जा रहा है कि इस शादी में परिणीति चोपड़ा की बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा भी शामिल होंगी। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपनी छोटी बहन परिणीति चोपड़ा के शादी में शामिल होने के लिए 20 सितम्बर को भारत आएँगी।

एक रिपोर्ट के अनुसार 20 सितंबर को एक ग्रैंड सूफी नाइट रखी गई है और प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ सीधा इसी समारोह में शामिल होंगी। जिसके बाद यह सभी उदयपुर के लिए रवाना हो जाएँगे। जहाँ 23 सितंबर से राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की पंजाबी स्टाइल में शादी का भव्य सेलेब्रेशन शुरू हो जाएगा। इस सेलेब्रेशन की शुरुआत परिणीति के चूड़ा सेरेमनी के साथ होगी। उसके बाद बाकी रस्मों की शुरुआत होगी। 23 सितंबर को मेहमानों के लिए एक वेलकम लंच भी रखा गया है,जो दोपहर एक बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *