लंदन, 24 अप्रैल (युआईटीवी/आईएएनएस)- ब्रेंड लेनो के आत्मघाती गोल के सहारे एवर्टन ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में खेले गए मुकाबले में आर्सेनल को 1-0 से हरा दिया। डीपीए की रिपोर्ट के अनुसार, इस जीत के बाद एवर्टन की टॉप चार में पहुंचने और अगले सीजन में चैंपियंस लीग में पहुंचने की उम्मीदें और ज्यादा मजबूत हो गई हैं।
गोलकीपर लेनो के 76वें मिनट में किए गए आत्मघाती गोल की मदद से एवर्टन ने 1-0 की बढ़त बना ली। एवर्टन की आर्सेनल में पिछले लीग 25 मैचों में यह पहली जीत है। टीम ने इससे 20 मैच हारे थे और चार ड्रॉ खेले थे। एवर्टन को यहां पर पिछली जीत जनवरी 1996 में मिली थी।
