सैन फ्रांसिस्को,4 अक्टूबर (युआईटीवी)- कीमतें बढ़ाने के लिए ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन अपने प्लेटफॉर्म पर सीक्रेट एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया है। इस सीक्रेट एल्गोरिदम के सहायता से अमेजन यह पता लगा सकता है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर कितनी कीमतें बढ़ा सकता है। इस जानकारी से कंपनी को मुनाफा बढ़ाने में सहयोग मिलता है ।
संघीय व्यापार आयोग (एफटीसी) के एकाधिकार मुकदमे के संशोधित हिस्सों का हवाला देते हुए ई-कॉमर्स प्रमुख अमेजन के खिलाफ वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक रिपोर्ट पेश किया है,जिसमें बताया गया गई कि प्रतिस्पर्धी तरीके से कीमतें बढ़ाने के लिए अमेजन ने सीक्रेट एल्गोरिदम ‘प्रोजेक्ट नेस्सी’ का इस्तेमाल किया है ।
रिपोर्ट में यह भी विवरण दिया गया है कि अगर प्रतिस्पर्धी खुदरा विक्रेता कम कीमत बनाए रखते हैं, तो सीक्रेट एल्गोरिदम ‘प्रोजेक्ट नेस्सी’ की मदद से अमेजन उनकी सामान्य कीमत पर वापस आ जाएगा।
बताया जा रहा है कि अलग-अलग शॉपिंग कैटेगिरी में मुनाफा बढ़ाने में अमेजन को ‘प्रोजेक्ट नेस्सी’ ने काफी सहायता प्रदान की है। यह अपनी कीमतें आर्टिफिशियल रूप से बढ़ा कर अमेजन की मुनाफा में वृद्धि करने में सहयोग कर रही है।
कथित तौर पर कंपनी ने सीक्रेट एल्गोरिदम का उपयोग करना वर्ष 2019 में बंद कर दिया।
अमेरिका में 17 राज्य अटॉर्नी जनरल और संघीय व्यापार आयोग (एफटीसी) ने अमेजन पर पिछले महीने मुकदमा दायर कर आरोप लगाया था कि ऑनलाइन खुदरा और प्रौद्योगिकी कंपनी एक एकाधिकारवादी है। जो अवैध रूप से अपनी शक्ति को बनाए रखने के के लिए अनुचित रणनीतियों का सहारा लेते हैं और इंटरलॉकिंग एंटी-कंपीटिटिव का उपयोग करते हैं।
संघीय व्यापार आयोग (एफटीसी) और उनके भागीदारों का कहना है कि अमेजन द्वारा किए गए कार्रवाइयों से उन्हें विक्रेताओं और प्रतिद्वंद्वियों को कीमतें कम करने से रोकते हैं। साथ ही अमेजन के खिलाफ प्रतिद्वंद्वियों को उचित प्रतिस्पर्धा करने से रोकने की भी अनुमति देती हैं।
संघीय व्यापार आयोग (एफटीसी) के अध्यक्ष लीना खान ने इस मामले में कहा कि ” हमारे द्वारा किए गए शिकायत से इस बात की पुष्टि होती है कि अमेजन ने कैसे अपने एकाधिकार को गैरकानूनी रूप से बनाए रखने के लिए दंडात्मक और जबरदस्त रणनीति का इस्तेमाल किया है।”
अमेजन की खिलाफ जो शिकायत किए गए हैं,उसमें आरोप लगाते हुए कहा गया है कि अमेजन कैसे अपने आप को समृद्ध और संपन्न बनाने के लिए अपनी एकाधिकार शक्ति का शोषण कर रहा है। अमेजन कीमतें बढ़ाने का काम कर रहा है और सर्विस को लाखों अमेरिकी परिवारों के लिए ख़राब करने का भी काम कर रहा है। जो खरीदारी करने के लिए इसके प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं।
