लॉस एंजेलिस,2 फरवरी (युआईटीवी)- अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने अपने सपनों के घर अपनी भव्य कैलिफोर्निया हवेली को छोड़कर बाहर चले गए हैं। हाल ही में लोलापालूजा इंडिया म्यूजिक फेस्टिवल में निक जोनास ने अपनी बैंड जोनस ब्रदर्स के साथ अपनी प्रस्तुति दी थी।
पेज सिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक,उनके सपनों के घर में पानी के कारण फफूँदी लग गई,जिसके कारण कानूनी लड़ाई शुरू हुई और यह कानूनी लड़ाई अभी भी जारी है।
प्रियंका-निक ने इस लग्जरी संपत्ति को 20 मिलियन डॉलर में सितंबर 2019 में खरीदा था। उनके इस घर में सात बेडरूम,नौ बाथरूम,तापमान नियंत्रित वाइन रूम,एक शेफ की रसोई,इंटीरियर बॉलिंग एली,एक इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट,एक मनोरंजन लाउंज,एक होम थिएटर,बिलियर्ड्स रूम,जिम और स्टीम शॉवर के साथ स्पा है।
मई 2023 में दायर एक मुकदमे की एक प्रति के मुताबिक,अप्रैल 2020 के आसपास पूल और स्पा ने परेशानी पैदा करनी शुरू कर दी,वॉटरप्रूफिंग भी इसमें शामिल थी। जिससे मोड संदूषण और इससे जुड़े मुद्दे बढ़ने लगी।
उसी समय पानी का रिसाव डेक पर बारबेक्यू क्षेत्र में दिखा। शिकायत में कहा गया है कि डेक के ठीक नीचे इस रिसाव से अंदर के भाग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
रिपोर्ट के मुताबिक,जितने भी समस्याएँ घर में उत्पन्न हुए उसके बाद रहने के लिए यह परिसर उपयुक्त नहीं रहा और यह परिसर अब स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक हो गया था। इस मामले में विचार-विमर्श भी हुए,जो की सफल नहीं रहा,साथ ही काफी मात्रा में और भी महत्वपूर्ण क्षति हुई,जिसके लिए जरूरी है कि खरीद और बिक्री को रद्द कर दिया जाए। मुकदमे में आगे कहा गया है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने क्षति की माँग अपने ट्रस्टी के माध्यम से कर रहे हैं।
उनके वकील ने आगे तर्क देते हुए कहा कि मरम्मत में जितने भी लागत लगे हैं,सभी की प्रतिपूर्ति वादी को की जानी चाहिए। साथ ही प्रतिवादियों के व्यवहार के वजह से उपयोग के नुकसान और अन्य सभी क्षति के लिए मुआवजा दिया जाना चाहिए।
अभी तक सटीक लागत का निर्धारण नहीं किया गया है,लेकिन शिकायत के अनुसार 1.5 मिलियन डॉलर से अधिक वॉटरप्रूफिंग के मुद्दे होंगे और लगभग 2.5 मिलियन डॉलर सामान्य क्षति के होने का अनुमान लगाया गया है।
