रोहित ने ‘प्लास्टिक के कचरे को खत्म’ करने के मिशन का समर्थन किया

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (युआईटीवी/आईएएनएस)| भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को 24 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के मैच में ‘एंड प्लास्टिक वेस्ट’ संदेश के साथ एडिडास जूते पहने देखा गया, जिससे पूरी दुनिया हैरान रह गई। ब्रांड कई वर्षों से महासागरों में प्लास्टिक कचरे को समाप्त करने को लेकर अभियान चला रहा है। आकिब वानी द्वारा रोहित के जूतों को डिजाइन किया गया, जिस पर संदेश भी लिखा है, जो हमारे महासागरों को बचाने पर जोर देता है। प्लास्टिक कचरे को खत्म करने के अपने लक्ष्य को बढ़ावा देने के लिए देश के कई क्रिकेटर आईपीएल के शेष सत्र में इन जूतों को पहनना जारी रख रहे हैं।

इस पहल के साथ, रोहित बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उन्हीं जूतों के साथ उतरते हैं और उनके हर रन के साथ एडिडास भारत के मुंबई के समुद्र तटों से 10 प्लास्टिक की बोतलें उठाएगा। जूते पर लिखे ‘टुगेदर इम्पॉसिबल इज नथिंग’ के संदेश को आगे बढ़ाया जा रहा है।

यह पहली बार नहीं है। हमने रोहित को पिछले साल के आईपीएल में ‘सेव द राइनोस संदेश’ के साथ खेलते देखा था, जो काफी चर्चा में रहा, इसलिए अब सभी की निगाहें अगले मैच में रोहित के जूते पर होंगी कि वह कौन से जूते पहनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *