रूसी नौसेना को मिली दुनिया की सबसे लंबी पनडुब्बी ‘बेलगोरोड’

मॉस्को, 9 जुलाई (युआईटीवी/आईएएनएस)- रूस की सैन्य ताकत में इजाफा करने वाली दुनिया की सबसे लंबी पनडुब्बी ‘बेलगोरोड’ नौसेना को मिल गई है, जो समुद्र में 1700 फीट की गहराई तक गोता लगाने में सक्षण है। इतनी गहराई पर केवल कुछ ही देशों की पनडुब्बियां जा सकती हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शुक्रवार को एक समारोह में नौसेना के कमांडर-इन-चीफ निकोले येवमेनोव के हवाले से कहा कि पनडुब्बी रूस के विभिन्न वैज्ञानिक अनुसंधान कार्यो को लागू करने और महासागरों के दूरदराज के क्षेत्रों में चलाए जाने वाले बचाव अभियान में बेहद मददगार है।

परमाणु ऊर्जा से चलने वाले ‘बेलगोरोड’ को अप्रैल 2019 में मंगाया गया था और 2020 में नौसेना को दिए जाने की योजना थी।

ऐसी दो और पनडुब्बियों को 2027 तक रूसी सेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा।

बेलगोरोड पनडुब्बी की रफ्तार 80 मील प्रति घंटा है। यह अंडरवाटर इंटेलिजेंस एजेंसी की तरह रूस के लिए काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *