मुंबई,16 अगस्त (युआईटीवी)- जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतज़ार था आखिरकार वो इंतज़ार अब ख़त्म हुआ। राजश्री प्रोडक्शंस की मोस्ट अवेटेड फिल्म “दोनों ” का टाइटल सॉन्ग आखिरकार सलमान खान और भाग्यश्री द्वारा रिलीज कर दिया गया। इस गाने की ख़ास बात ये है कि 90वीं दशक की रोमांटिक जोड़ी सुमन और प्रेम यानी भाईजान सलमान खान और भाग्यश्री ने इसे लॉन्च किया है। दोनों ने इस गाने को शेयर करने के साथ लिखा कि हम दोनों से आप सबके लिए।
ये एक रोमांटिक सॉन्ग है जिसमें राजवीर देओल और पालोमा ढिल्लन की केमिस्ट्री दिल को छू रही है। कभी बरसात तो कभी एक समारोह में दोनों के बीच आँखों ही आँखों में एक दूसरे के लिए इश्क़ वाला लव आसानी से देखा जा सकता है।
इस फिल्म से सनी देओल के बेटे राजवीर देओल और पूनम ढिल्लन की बेटी पालोमा ढिल्लन डेब्यू करने जा रहे हैं जिसे मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या निर्देशित कर रहे हैं।
1989 में आयी फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेत्री भाग्यश्री को सूरज बड़जात्या ने लॉन्च किया था। तो “दोनों” फिल्म से राजवीर देओल और पालोमा ढिल्लन की जोड़ी को सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या ने लॉन्च किया । ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म की सुमन (भाग्यश्री) और प्रेम ( सलमान खान ) की जोड़ी आज भी लोगों को खूब पसंद आती है। ऐसे में राजवीर और पालोमा भी लोगों का दिल चुराने के लिए तैयार है।
फिल्म “दोनों ” का टाइटल सॉन्ग अरमान मलिक द्वारा गाया गया है।’दोनों ‘ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
