मुंबई,18 दिसंबर (युआईटीवी)- अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का टीजर रिलीज़ हो गया है। टीजर को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर कर सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने क्लिप के कैप्शन में तीन फायर इमोजी दिया है और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को टैग किया है।
आगे उन्होंने कहा, रोहित शेट्टी सर.. अब इंतजार नहीं कर सकते।
‘इंडियन पुलिस फोर्स’ सीरीज के टीजर को शनिवार को रिलीज़ किया गया। इस टीजर में शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय भी हैं।
शहर के विभिन्न हिस्सों को एक मिनट से अधिक के टीजर में दिखाया गया है। टीज़र में हर एक फ्रेम को एक रहस्य के समान दिखाया गया है। जो टिक-टिक करती बम घड़ी के रहस्य को बढ़ाता है और अंततः विस्फोट हो ही जाता है। टीज़र का समापन “जय हिंद” के साथ होता है। जो सेवा के प्रति हार्दिक श्रद्धांजलि को दर्शाता है।
View this post on Instagram
रोहित शेट्टी द्वारा लाया गया यह सीरीज,ओटीटी की दुनिया में उनकी पहली फिल्म है।
अपकमिंग सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ को रोहित शेट्टी ने निर्मिति किया है। इस सीरीज का निर्देशन रोहित शेट्टी और सुशांत प्रकाश द्वारा किया गया है। इस सीरीज में एक्शन से भरपूर सात-एपिसोड हैं। यह फिल्म देश भर के उन भारतीय पुलिस अधिकारियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करती है,जो देश के नागरिकों के लिए निस्वार्थ सेवा भावना रखते हैं और बिना किसी शर्त के देश की रक्षा के लिए खुद को कुर्बान करने की प्रतिबद्धता रखते हैं।
यह देश भर के उन भारतीय पुलिस अधिकारियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करती है,जिन्होंने अपना सब कुछ देशभक्ति के लिए दांव पर लगा दिया और न्योछावर कर दिया। लोगों को सुरक्षित रखना उनका कर्तव्य है।
अपकमिंग सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में प्रमुख भूमिकाओं में सिद्धार्थ मल्होत्रा,शिल्पा शेट्टी,विवेक ओबेरॉय,श्वेता तिवारी,ऋतुराज सिंह,निकितिन धीर,ललित परिमू,मुकेश ऋषि इत्यादि हैं। भारत में प्राइम वीडियो पर 19 जनवरी, 2024 को सीरीज का प्रीमियर होने वाला है।
