चोट के बावजूद अगले महीने स्टोक्स के मैदान पर लौटने की संभावना

लंदन, 9 अप्रैल (युआईटीवी/आईएएनएस)| इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अगले महीने काउंटी टीम डरहम के लिए मैच खेलते नजर आएंगे। घुटने की समस्या के बावजूद उन्होंने वेस्टइंडीज के टेस्ट दौरे पर जाने का फैसला किया था, जिसमें जो रूट की अगुवाई वाली टीम 0-1 से हार गई थी। 30 वर्षीय स्टोक्स ने इस सप्ताह की शुरुआत में स्वीकार किया था कि उन्होंने एहतियात के तौर पर व्यस्त गर्मी के लिए अपना प्रशिक्षण शुरू नहीं किया था।

स्टोक्स ने राउंड द विकेट पॉडकास्ट पर कहा, “मुझे लगता है कि यह बहुत स्पष्ट था कि मैं कैरेबियन में अपने घुटने की समस्या से संघर्ष कर रहा था। फिलहाल कोई प्रशिक्षण नहीं है। इसलिए मैं जाकर स्कैन करवाऊंगा और फिर हम पता लगा सकते हैं कि क्या हो रहा है और फिर उम्मीद है वहां से मैदान पर वापसी के लिए एक योजना बना सकते हैं।”

इंग्लैंड के पास व्यस्त शेड्यूल है, क्योंकि वे तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेंगे, साथ ही साथ भारत के खिलाफ पुनर्निर्धारित पांचवां टेस्ट भी खेलेंगे और स्टोक्स की फिटनेस टीम की सफलता की कुंजी होगी।

स्टोक्स ने वेस्टइंडीज में तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 99 ओवर गेंदबाजी की, जिससे घुटने की समस्या बढ़ गई।

लेकिन इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने खुलासा किया है कि ऑलराउंडर की चोट गंभीर नहीं है और वे उसकी प्रगति की निगरानी करना जारी रखेंगे, वह मई में डरहम के लिए खेलने के लिए तैयार है, मिरर डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट में जानकारी दी गई।

ईसीबी ने कहा, स्कोक्स का स्कैन कराया गया, जिसमें ज्यादा गंभीर समस्या नहीं बताई गई है। हमने मई की शुरुआत में काउंटी चैम्पियनशिप क्रिकेट में उनकी वापसी की योजना बनाई थी और हम डरहम के साथ मिलकर उसका प्रबंधन करना जारी रखेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *