Probe ordered into fatal ammonia gas leakage at Goa factory.

संदिग्ध गैस रिसाव के कारण हैदराबाद कॉलेज की 30 से अधिक छात्रएं बीमार

दराबाद, 19 नवंबर (युआईटीवी/आईएएनएस)| हैदराबाद के एक कॉलेज की प्रयोगशाला में शुक्रवार को संदिग्ध गैस रिसाव के बाद कॉलेज की 30 से अधिक छात्राएं बीमार पड़ गईं। सिकंदराबाद के वेस्ट मेरेडपल्ली में कस्तूरबा गांधी कॉलेज की छात्राओं को सांस फूलने और चक्कर आने की शिकायत के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कॉलेज के अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया कि कॉलेज की लैब से कोई गैस रिसाव हुआ। उन्होंने कहा कि कॉलेज की चारदीवारी पर लगे कचरे के ढेर से दुगर्ंध आने के कारण छात्राएं बीमार पड़ गई। स्कूल स्टाफ ने स्थानीय लोगों की मदद से प्रभावित छात्राओं को गीता नसिर्ंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया।

पुलिस अधिकारी कॉलेज पहुंचे और जांच शुरू की। छात्राओं द्वारा लैब से गैस लीक होने की शिकायत के बाद कॉलेज प्रशासन ने परिसर का सर्वे किया। उन्होंने दावा किया कि कोई गैस रिसाव नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *