'जवान' में 'मौत का सौदागर' बनकर आए विजय सेतुपति, नया पोस्टर जारी

‘जवान’ में ‘मौत का सौदागर’ बनकर आए विजय सेतुपति, नया पोस्टर जारी

मुंबई, 24 जुलाई (युआईटीवी/आईएएनएस)- अपकमिंग शाहरुख खान स्टारर एक्शन फिल्म ‘जवान’ से तमिल स्टार विजय सेतुपति का नया पोस्टर सोमवार को जारी किया गया।

पोस्टर में फिल्म में विजय के किरदार को “मौत का सौदागर” बताया गया है।

पोस्टर में विजय की दो तस्वीरें हैं, एक क्लोज-अप शॉट में, जिसमें विजय सनग्लासेस पहने हुए हैं। दूसरी तस्वीर में विजय एक लॉन्ग शॉट में जैकेट पहने खड़े हैं।

नए पोस्टर में डरावने और प्रभावशाली खलनायक के रूप में उनका करेक्टर दिखाया गया है। पोस्टर में शाहरुख खान और विजय सेतुपति आमने-सामने देखे जा सकते है।

फिल्म के हाल ही में जारी किए गए एक्शन से भरपूर वीडियो ने पहले ही हाई स्टैंडर्ड सेट कर दिया हैं। प्रत्येक आकर्षक पोस्टर रिलीज के साथ, ‘जवान’ को लेकर उत्साह बढ़ता ही जा रहा है।

‘जवान’ शाहरुख की आखिरी बेहद सफल ‘पठान’ के बाद उनकी दूसरी एक्शन फिल्म है।

‘जवान’ में सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, स्पेशल अपीयरेंस में दीपिका पादुकोण और सुनील ग्रोवर हैं। एटली द्वारा निर्देशित, ‘जवान’ रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित है।

यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *