इस सत्र क्ले और ग्रास कोर्ट पर नहीं खेलेंगी मुगुरुजा

इस सत्र क्ले और ग्रास कोर्ट पर नहीं खेलेंगी मुगुरुजा

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (युआईटीवी/आईएएनएस)- पूर्व नंबर एक गरबाइन मुगुरुजा ने घोषणा की है कि वह इस सत्र में क्ले और ग्रास कोर्ट पर नहीं खेलेंगी।

स्पेन की मुगुरुजा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “परिवार और दोस्तों के साथ समय गुजारना शानदार था और मैं इस समय को गर्मियों तक बढ़ा रही हूं। इसलिए मैं इस सत्र में क्ले और ग्रास कोर्ट पर नहीं खेल पाउंगी।”

2016 में फ्रेंच ओपन और 2017 में विम्बलडन में विजेता रही मुगुरुजा फरवरी में लियोन में युवा खिलाड़ी लिंडा नॉस्कोवा से पहले दौर में हारने के बाद से नहीं खेली हैं।

मुगुरुजा ने पिछले वर्ष सितम्बर में टोक्यो में दूसरे दौर में डेस्पीना पापामिचैल को हराने के बाद से कोई मैच नहीं जीता है। उनकी विश्व रैंकिंग इस सप्ताह गिरकर 132 पहुंच गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *