भारत में इस सर्दी के मौसम में घूमने के लिए 5 शीर्ष स्थान

भारत में इस सर्दी के मौसम में घूमने के लिए 5 शीर्ष स्थान

18 जनवरी (युआईटीवी)- भारत एक विविधताओं का देश है। हम यहाँ 6 ऋतुओं को महत्वपूर्ण मानते हैं। गर्मी,सर्दी,वसंत,वर्षा,हेमंत और शिशिर ऋतु। सभी ऋतुएँ अपना-अपना महत्व और पहचान रखती है। लेकिन सर्दी के मौसम की तो बात ही अलग है। भारत के कई ऐसे इलाके हैं,जहाँ सालोंभर सर्दी रहती हैं। लेकिन भारत में सर्दियाँ नवंबर से फरवरी के बीच में अपनी चरम पर होती है।

सर्दी का मौसम हम सभी को पसंद है। सर्दी में गरम-गरम चाय या कॉफ़ी की चुस्की लेना,सुबह की सुनहरी धूप का लुत्फ़ उठाना,खिड़की के बाहर देखना,अलाव का मजे लेते हुए गप्पे मारना इत्यादि। ये सब तो सर्दियों के दौरान की जाने वाली सामान्य चीजें हैं। क्या आप इस सर्दी कुछ नया करने की सोच रहे हैं ? हम चाहते हैं कि इस सर्दी आप कुछ नया अनुभव प्राप्त करें। ऐसा अनुभव जो आपने पहले कभी न अनुभव किया हो।

सर्दियों में भारत में घूमने के लिए कुछ अद्भुत जगहों के बारे में जानें। भारत में सर्दियों का मजा पूर्व से लेकर पश्चिम तक,उत्तर से लेकर दक्षिण तक के राज्यों में ले सकते हैं। सर्दियों में जैसलमेर की सुनहरी रेत,गुलमर्ग में बर्फ से ढके पहाड़,अंडमान के समुद्री तट,मुन्नार में सुगंधित चाय बागान इत्यादि आपके मन को मोह लेंगे और सर्दियों में आपकी खुशियों को बढ़ा देंगी।

उत्तर में जमी हुई झीलें,लुभावनी हिमालय,स्कीइंग का नजारा आपको रोमांचक अनुभव प्रदान करेंगे,तो दक्षिण में मनोरंजक झरने,खूबसूरत सुनहरे समुद्र तट,हरियाली सुन्दर दृश्य देखने को मिलेगा। हमने 5 शीर्ष स्थानों की अल्पसूची तैयार की है,जहाँ इस सर्दी घूमने के लिए जाया जा सकता है-

1. केरल –

केरल को प्रकृति ने शानदार सुंदरता से नवाजा है। अक्सर केरल को “भगवान का अपना देश” भी कहा जाता है। यह भारत का दक्षिणी राज्य है। यहाँ सुरम्य समुद्र तट,अद्भुत हिल स्टेशन और भव्य बैकवाटर है। यदि सर्दियों में केरल की यात्रा पर जाते हैं तो वहाँ चाय बागानों,एलेप्पी के रमणीय बैकवाटर,कोवलम और वर्कला के समुद्र तट,मुन्नार,थेक्कडी और वायनाड के वन्यजीव अभयारण्यों को देख सकते हैं।

2. गोवा –

गोवा को “भारत की समुद्र तट राजधानी” से जाना जाता है। भारतीयों और विदेशियों दोनों को गोवा बहुत पसंद आता है। सर्दियों में गोवा की यात्रा कर विभिन्न प्रकार के पानी के खेलों का आनंद उठा सकते हैं,सर्दियों में गोवा में होने वाले ख़ास पार्टियों,त्यौहारों का मजा ले सकते हैं। चर्चों,स्मारकों को देख सकते हैं और भोजन में गोवा के समृद्ध इतिहास और संस्कृति का भी अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

3. तमिलनाडु –

तमिलनाडु का हिल स्टेशन सर्दियों में घूमने के लिए सबसे अच्छा पर्यटन स्थल माना जाता है। हिल स्टेशनों की राजकुमारी कोडाइकनाल तमिलनाडु में ही है। यहाँ मानव निर्मित तारे के आकार की झील की यात्रा अद्भुत अनुभव प्रदान करता है। कुन्नूर भी तमिलनाडु का एक हिल स्टेशन है,जहाँ घूमने के लिए जाया जा सकता है। इसके साथ ही नीलगिरि पहाड़ियों के मनोरम दृश्य,ऊटी की यात्रा से औपनिवेशिक काल की एक झलक का आनंद उठा सकते हैं।

4. कश्मीर –

यदि धरती पर कहीं स्वर्ग है तो वह कश्मीर में है। कश्मीर को “पृथ्वी पर स्वर्ग” के रूप में जाना जाता है। कई लोगों का सपना होता है,कि वे सर्दियों में कश्मीर जाएँ और वहाँ बर्फ से ढकी घाटियों को देखें। यहाँ डल झील पर शिकारा की सवारी कर सकते हैं। सर्दियों के दौरान डल झील आंशिक रूप से जम जाती है।ज़ांस्कर नदी की यात्रा किया जा सकता है,यहाँ नदी पर चादर ट्रेक का हिस्सा बना जा सकता है। गुलमर्ग में केबल कार की सवारी,स्कीइंग,हेली-स्कीइंग,गर्म हवा के गुब्बारे इत्यादि साहसिक गतिविधियों का हिस्सा बन सकते हैं।

5. लक्षद्वीप –

लक्षद्वीप प्राचीन,शांत और बहुत ही मनोरम समुद्र तट की दृश्य को दिखाता है। यहाँ की सबसे अच्छी बात यह है कि यहाँ भीड़-भाड़ देखने को नहीं मिलेगा। लक्षद्वीप हिंद महासागर और अरब सागर के पार स्थित है। यह 36 द्वीपों के समूह से बना है। लक्षद्वीप में समुद्र तट पर लहरों को देखने का मजा ले सकते हैं। स्नॉर्कलिंग,नौकायन,गोताखोरी,नौका विहार,मछली पकड़ने इत्यादि का मौका मिलेगा। कदमत द्वीप पर समुद्री जीवन को देख सकते हैं,तो थिन्नाकारा द्वीप पर पानी का खेल और कवरत्ती द्वीप पर शानदार सूर्यास्त का नजारा देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *