हथकड़ी

यूपी : नमाज के लिए बिना अनुमति घर में लोगों को जुटाने पर 26 लोग नामजद

मुरादाबाद, 29 अगस्त (युआईटीवी/आईएएनएस)- मुरादाबाद पुलिस ने स्थानीय अधिकारियों की पूर्व अनुमति के बिना एक घर में नमाज अदा करने पर सामूहिक सभा आयोजित करने के लिए 26 लोगों को बुक किया है। मुरादाबाद के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संदीप कुमार मीणा ने कहा, छजलेट क्षेत्र के दुल्हेपुर गांव में दो स्थानीय ग्रामीणों के घर में बिना किसी सूचना के सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए और वहां नमाज अदा की।

उन्होंने आगे कहा, “स्थानीय चंद्र पाल सिंह की शिकायत पर 16 लोगों की पहचान की गई और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी 505-2 (धार्मिक पूजा के प्रदर्शन में लगे एक सभा में सार्वजनिक शरारत के लिए बयान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।”

सोशल मीडिया पर दूल्हेपुर गांव में कथित तौर पर बड़ी संख्या में लोगों के घर के अंदर नमाद अदा करने की तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसके बाद कुछ दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *