देहरादून, 8 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि के साथ मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं बारिश और तेज गर्जना होने की आशंका है। साथ ही कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बिजली चमकेगी।
मौसम विभाग की ओर से इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं बारिश और तेज गर्जना होने की आशंका है।
जबकि मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गर्जना हो सकती है।
